Himanta Biswa Sarma ने ली असम CM पद की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री?
: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। जिसके बाद आज मंगलवार, 12 मई को हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही वो असम में पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए है जिसने लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में आयोजित किया गया। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें सीएम पद के लिए शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल हुए।
असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा ने ली शपथ
एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रविवार 10 मई को राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। बता दें कि असम में एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल है। सबसे पहले साल 2016 में बीजेपी की सरकार से पहली बार सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद साल 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम पद के लिए चुना गया था।
इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ
रामेश्वर तेली
अतुल बोरा
चरन बोरो (बीपीएफ)
अजंता नियोग
हिमंत बिस्वा सरमा का राजनीतिक सफर
कांग्रेस छोड़कर साल 2015 में हिमंत बिस्वा ने बीजेपी ज्वाइन की। कांग्रेस का असम में दबदबा था। उस दौरान भाजपा के पास कुल पांच विधायक थे। लेकिन हिमंत सरमा भाजपा की पकड़ को पूर्वोत्तर में मजबूत किया। साल 2016 में पार्टी ने उन्हें नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) का संयोजक बनाया। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय दलों को जोड़ने का काम किया। राजनीतिक विश्लेषक की माने तो पूर्वोत्तर में बीजेपी की मजबूती का सबसे बड़ा कारण हिमंता बिस्वा सरमा की रणनिति रही






