15 Jul 2026, Wed

धर्मशाला जेल से दीवार फांदकर फरार हुई महिला कैदी, 3 घंटे में नूरपुर से गिरफ्तार

खबर शेयर करें-

#संवादNews9

धर्मशाला जेल से दीवार फांदकर फरार हुई महिला कैदी, 3 घंटे में नूरपुर से गिरफ्तार

 

 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त कारागार, धर्मशाला से मंगलवार सुबह एनडीपीएस मामले में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी दीवार फांदकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस और उप कारागार नूरपुर की संयुक्त टीम ने महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को नूरपुर से गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली अरविंद्र कौर मंगलवार सुबह करीब 9:11 बजे महिला बैरक से अपनी चुन्नी के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गई। सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

 

लगभग दोपहर 12 बजे पुलिस और उप कारागार नूरपुर की टीम ने आरोपी को नूरपुर क्षेत्र से दबोच लिया। इसके बाद उसे दोबारा हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

 

पुलिस के अनुसार, 12 जून को सीआईए नूरपुर ने अरविंद्र कौर को 25.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में धर्मशाला जेल में बंद थी।

 

धर्मशाला जेल से महिला कैदी फरार, चुन्नी के सहारे फांदी दीवार; 3 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

#संवादNews9 #BreakingNews #HimachalPradesh #Dharamshala #Nurpur #NDPS #CrimeNews #JailBreak #Police