19 Oct 2026, Mon

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाही, खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाचार्य 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें-

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाही, खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाचार्य 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

 

हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधान अध्यापक को रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है। दोनों पर 40वीं वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के बदले खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ ने ₹20000 की रिश्वत मांगी थी, इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को इसकी सूचना दी और विजिलेंस टीम ने रोशनाबाद जिला मुख्यालय से बृजपाल सिंह राठौर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, इस मामले में पुलिस ने मंगोलपुर स्थित स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश को भी गिरफ्तार किया है, खण्ड शिक्षा अधिकारी राठौड़ की पत्नी देहरादून में पुलिस अफसर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement