19 Oct 2026, Mon

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट कर किच्छा स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में 100 फीट ऊंची प्रतिमा एवं स्मृति पार्क के निर्माण हेतु केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया

खबर शेयर करें-

दिल्ली में केंद्र सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट कर किच्छा स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में 100 फीट ऊंची प्रतिमा एवं स्मृति पार्क के निर्माण हेतु केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंत्री को इस संबंध में एक औपचारिक पत्र भी सौंपा।

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड के प्रवेश द्वार किच्छा,

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट कर किच्छा स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में 100 फीट ऊंची प्रतिमा एवं स्मृति पार्क के निर्माण हेतु केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध कियाजनपद उधमसिंहनगर में उनकी 100 फीट ऊंची प्रतिमा एवं स्मृति पार्क की स्थापना के उनके प्रस्ताव को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए पार्क एवं प्रतिमा निर्माण हेतु लगभग 16 एकड़ भूमि आवंटित कर दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत स्मृति पार्क के सौंदर्यीकरण एवं भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है, ताकि यह स्थल राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरणास्रोत एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए परियोजना के महत्व को सराहा और आवश्यक स्तर पर उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement