20 Jul 2026, Mon

कर्णप्रयाग निहंग विवाद: सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

खबर शेयर करें-

कर्णप्रयाग निहंग विवाद: सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

गैरसैंण/चमोली: कर्णप्रयाग में निहंग सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 21 जून को प्रस्तावित कर्णप्रयाग कूच के मद्देनज़र चमोली जिले के सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई।

रविवार को एसडीएम अबरार अहमद और सीओ होशियार सिंह पांगती ने गैरसैंण, मेहलचौरी और पांडुवाखाल सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैरियरों पर वाहनों की सघन जांच की गई और बाहरी जिलों से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कर्णप्रयाग में हुए विवाद के दौरान तलवारबाजी में कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद विभिन्न स्थानों के सिख संगठनों ने 21 जून को कर्णप्रयाग कूच का ऐलान किया था।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 27 जून तक बीएनएस की धारा 161 लागू कर दी है और पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#Karnaprayag #Chamoli #Uttarakhand #Police #Paramilitary #BreakingNews #UttarakhandNews #निहंग #कर्णप्रयाग #चमोली #उत्तराखंड