20 Oct 2026, Tue

सुभाष कॉलोनी में नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, डेरी संचालकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें-

सुभाष कॉलोनी में नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, डेरी संचालकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

 

रुद्रपुर। शहर की सुभाष कॉलोनी में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर आयुक्त और तहसीलदार प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डेरी संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए 24 घंटे के भीतर दुधारू पशुओं को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पशुओं को नहीं हटाया गया तो नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई, जिससे डेरी संचालकों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर के रिहायशी क्षेत्रों में डेयरियों के संचालन से गंदगी, दुर्गंध और यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसे देखते हुए अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन ने सभी डेरी संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने दुधारू पशुओं को शहर से बाहर स्थानांतरित कर नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement