18 Jun 2026, Thu

विशाल मेगा मार्ट के सामने भगवान परशुराम चौक का कट बंद, हजारों लोगों की बढ़ी परेशानी

खबर शेयर करें-

विशाल मेगा मार्ट के सामने भगवान परशुराम चौक का कट बंद, हजारों लोगों की बढ़ी परेशानी

 

 

रुद्रपुर। विशाल मेगा मार्ट के सामने स्थित भगवान परशुराम चौक का कट बंद किए जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह केवल एक कट नहीं, बल्कि करीब 6 से 8 हजार लोगों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख मार्ग है।

 

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कट बंद होने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे यातायात का दबाव बढ़ेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाएगी। लोगों का कहना है कि मजबूरी में वाहन चालक गलत दिशा से निकलने का प्रयास करेंगे, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

 

क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और जनप्रतिनिधियों की होगी।

 

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भगवान परशुराम चौक का कट तत्काल खोला जाए, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होने चाहिए, न कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे आम नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ जाएं।