20 Oct 2026, Tue

राजकुमार ठुकराल ने ग्राम बुक्सौरा सुक्ख पाड़ा में विकास कार्यों का आगाज किया

खबर शेयर करें-

रूद्रपुर। जनसंपर्क और विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम बुक्सौरा सुक्ख पाड़ा में विकास कार्यों का आगाज किया।

 

ठुकराल ने ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह के साथ मिलकर काशी बनर्जी के घर से मंदिर तक और मुन्नी देवी के घर तक निर्मित होने वाली 150 मीटर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस विकास कार्य की शुरुआत होने से स्थानीय ग्रामीणों को जलभराव और आवागमन की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांव की आंतरिक सड़कों और नालियों का सुदृढ़ीकरण बुनियादी जरूरत है और वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र की विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान करन रंधावा, राजेन्द्र मौर्य, पप्पू मौर्य, रूदल प्रसाद, अंजनी कुमार, होरी हाल्दार, सुदश्रन मौर्य, दरबारा सिंह, अजय नारायण सिंह, रेशम सिंह, निशित विश्वास, हैप्पी सिंह, वरूण सरकार, जग्गा रंधावा, जसपाल सिंह, देव चंद्र, शिंदर सिंह, सुक्खा सिंह, हरमन सिंह, पान सिंह, जय राम, याद राम, सुमरन, हरि सरकार, मुन्नी देवी, सुशीला राय, काशी बनर्जी, किरन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement