20 Oct 2026, Tue

राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण

खबर शेयर करें-

मुम्बई -बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है।

यह मामला साल 2010 में उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है, जो अब ब्याज सहित करीब 9 करोड़ रुपये हो चुका है। दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल की समय बढ़ाने की याचिका खारिज करते हुए उन्हें चेक बाउंस के मामले में 6 महीने की सजा सुनाई है।

 

अभिनेता के जेल जाने के बाद उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर ‘अता पता लापता’ को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने की मांग उठाई है। फैंस का कहना है कि वे फिल्म को सफल बनाकर राजपाल यादव का कर्ज चुकाने में उनकी मदद करना चाहते हैं।

 

समर्थकों ने दावा किया है कि इस बार फिल्म न केवल अपना बजट निकालेगी, बल्कि भारी मुनाफा (प्रॉफिट) भी कमाएगी। प्रशंसकों का मानना है कि फिल्म की री-रिलीज से मिलने वाली राशि अभिनेता को उनकी वित्तीय देनदारियों से निपटने में बड़ी राहत दे सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement