बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या, गाड़ी रुकवाकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
बंगाल में बुधवार शाम शुभेंदु अधिकारी के करीबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस वारदात को राजनीतिक एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में हुई, जहां चंद्रनाथ को निशाना बनाते हुए चार राउंड फायरिंग की गई. इस फायरिंग में चंद्रनाथ और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गंभीर घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई.






