19 Oct 2026, Mon

किडनैपिंग के बाद नाबालिग से गैंगरेप, ‘भैया-भैया’ चीखती रही किशोरी

खबर शेयर करें-

किडनैपिंग के बाद नाबालिग से गैंगरेप, ‘भैया-भैया’ चीखती रही किशोरी, दरिंदों को नहीं आया रहम, आरोपी दरिंदे रवीश भट्ट, संजय भट्ट गिरफ्तार

 

 

चंपावत में तीन युवकों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया. इससे पहले युवकों ने किशोरी का अपहरण किया, फिर बारी-बारी से उसकी अस्मत लूटी. इस मामले में दो दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, तीसरे आरोपी को पुलिस खोज रही है.

 

चंपावत: सीमांत चंपावत जिले में एक जघन्य वारदात की घटना सामने आई है. तीन युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है.

 

जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने एक गांव की एक नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया, फिर इसके बाद उन्होंने सामूहिक रूप से उसका रेप किया. इस दौरान किशोरी भैया-भैया कहकर छोड़ देने की मिन्नतें करती रही, लेकिन हवस से भरे दरिंदे उसे नोचते रहे. इसके बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. जिसे सुन उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

 

इसके बाद परिजन आनन-फानन में चंपावत कोतवाली पहुंचे और मामला दर्ज कराया. जिस पर चंपावत पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी रवीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

 

वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी. इसी कड़ी में आरोपी रवीश भट्ट और संजय भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, तीसरा आरोपी योगेश पाल फरार है. अब पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है.

 

चंपावत कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर राधिका भंडारी कर रही हैं. उधर, इस जघन्य घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement