19 Jul 2026, Sun

उत्तराखंड अवैध हथियारों का ट्रांजिट रूट या नया बाजार? फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड अवैध हथियारों का ट्रांजिट रूट या नया बाजार? फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का बड़ा खुलासा

 

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध हथियारों की तस्करी और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के संगठित नेटवर्क का बड़ा खुलासा होने के बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कार्रवाई में सामने आया है कि वर्षों से सक्रिय गिरोह फर्जी शस्त्र लाइसेंस के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त कर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर चुका है।

एसटीएफ के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले छह महीनों में 25 हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 40 अवैध हथियार और 483 कारतूस बरामद किए गए हैं।

बरामद हथियारों में 21 पिस्टल, 10 तमंचे, 5 ऑटोमैटिक पंप एक्शन गन, 2 राइफल और 2 रिवॉल्वर शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कर हथियारों की खरीद-फरोख्त का संगठित नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। एसटीएफ का दावा है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

फिलहाल एसटीएफ की कई टीमें पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। जांच का दायरा अब उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब तक बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

#Hashtags

#उत्तराखंड #Dehradun #STF #UttarakhandPolice #IllegalWeapons #ArmsSmuggling #FakeArmsLicense #CrimeNews #BreakingNews #UttarakhandNews #PoliceAction #Security #HindiNews