रोशनाबाद जेल में योग शिविर, बंदियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों, कारागार अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदीरक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना और सकारात्मक सोच विकसित करना था। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। साथ ही योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले लाभ और मानसिक संतुलन बनाए रखने में इसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन का निर्माण करता है। उन्होंने बताया कि कारागार में समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि बंदियों का मानसिक तनाव कम हो और उनमें सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो व्यक्ति अधिक संतुलित, स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकता है।
#Haridwar #YogaDay #InternationalYogaDay #RoshanabadJail #Uttarakhand #Yoga #PrisonReform #News






