17 Jul 2026, Fri

ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, लखनऊ की युवती समेत दो पर मुकदमा

खबर शेयर करें-

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, लखनऊ की युवती समेत दो पर मुकदमा

 

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक निजी यूनिवर्सिटी के BNYS अंतिम वर्ष के छात्र रवींद्र कुमार (26) की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की मां पूजा देवी ने लखनऊ की रहने वाली रोमा कुमारी उर्फ अनुष्का और उसके एक सहयोगी पर प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने, पैसे ऐंठने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवती ने पहले शादी का झांसा देकर रवींद्र से नजदीकियां बढ़ाईं, फिर कथित रूप से निजी चैट और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लगातार पैसे की मांग की। मानसिक तनाव से परेशान होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। मोबाइल, चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

 

(मामला जांच के अधीन है। आरोप शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए हैं और उनकी पुष्टि जांच के बाद होगी।)

 

#संवाद_न्यूज़ #SamvadNews #Dehradun #Uttarakhand #CrimeNews #BreakingNews #BNYS #CyberCrime #Blackmail #Justice